9 Points to Choose Network Education
वैसे तो किसी भी छात्र-छात्रा को 10+2 के पढाई के बाद कुछ ना कुछ part-time job करना चाहिए परन्तु हमारे क्षेत्र मे part-time job मिलना बहुत आसान नही है| उस कमी को Network Marketing से पूरा किया जा सकता है| ये छात्र-छात्राओं के लिए किस तरह से आगे के लिए मददगार हो सकता है इस पर हम चर्चा करेंगे|
1) आत्मनिर्भरता :-
यदि आप कोई student हैं तो आपको अपने पढाई या पॉकेट खर्च के लिए अपने गार्जियन पर डिपेंडेंट होना पड़ता है लेकिन ये Network Direct Sales के द्वारा आप कम समय देकर इतना कमा लेते हैं की आपके पढाई तथा पॉकेट खर्च का सारा पैसा आप खुद निकाल लेते हैं और डिपेंडेंट के जगह इंडिपेंडेंट हो जाते हैं|
2) व्यक्तित्व मे निखार :-
कभी-कभी कोई व्यक्ति लाखो रुपये कमा तो लेता है लेकिन उसे देखकर लगता है की वो 10000 से 15000 तक कमाता होगा| लेकिन एक Networker जो लोगो को समझाते समझाते इतना तजुर्बेकार हो जाता है की उसे देखकर ये नही लगता की वो Part-Time job करके कम कमाता होगा क्योंकि उसके पर्सनालिटी से यही दीखता है|
3) लोगो के बीच मे बोलने की कला :-
पब्लिक के बीच मे बोलना सबके बस की बात नही होती लेकिन जब एक Networker successful होता है तो उसमे पब्लिक के बीच मे बोलने की कला भी आ जाती है जो उसको सबसे अलग बनती है|
4) Sales & Marketing की कला :-
एक Networker अपने Direct Sales के लाइफ मे जब अच्छा करता है तो दुनिया की कोई भी शक्ति उसे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती और वो अपने जीवन मे कभी भी बेरोजगार नही रह सकता, उसकी हर जगह पूछ होती है| वह कम समय मे बिना MBA जैसी महँगी डिग्री लिए सेल्स और मार्केटिंग के नए नए तरीके सीख लेते हैं|
5) टीम के नेतृत्व की कला :-
अगर आपको आपकी पढाई के दौरान भीड़ के अन्दर अपने बातो से मंत्रमुग्ध कर कोई भी सामान बेचना आ गया तो मेरे अनुसार उसे भीड़ से अलग दिखने मे उसे कोई भी नही रोक सकता और हो सकता है की पढाई के बाद उसमे एक लीडर के गुण भी आ जाएँ और वो अपने जीवन मे धीरे-धीरे बहुत ही तरक्की करे|
6) अलग-अलग स्किल सीखने का अवसर :-
आप सभी यहाँ Networker Direct Sales के दौरान विभिन्न तरह के लोगो से मिलते हैं जिस कारण आप अनेक तरह के अलग अलग स्किल भी सीख लेते हैं|
7) आपके पहचान के लोगो का दायरा बढ़ना :-
Network Direct Sales के दौरान आप बहुत सारे लोगो से मिलते हैं जिस कारण आपका रिलेशनशिप और फ्रेंड सर्किल बहुत बड़ा हो जाता है| अगर आप कंही ऑफिस मे काम करते हैं तो आपका सर्किल या तो आपके ऑफिस मे होता है या आपके घर पर लेकिन Network Direct Sales के दौरान आपका सर्किल का कोई दायरा नही होता है|
8) Time Management :-
इस Network Direct Sales के दौरान हम बहुत सारे लोगो से अलग-अलग उनके द्वारा दिए गए समय पर मिलते हैं जिस कारण हमें टाइम मैनेजमेंट भी आ जाता है|
9) Money :-
अगर आप अपने जिन्दगी मे कुछ अलग करना चाहते हैं और पैसे के कमी के कारण नही कर पा रहें हैं तो आप Network Direct Sales से बिना कुछ खर्च किये अपने लक्ष्य के अनुसार पैसे अपने पढाई के दौरान जमा कर सकते हैं और अपनी पढाई खत्म होने पर आप अपने लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं|